header ads

मुंबई को 10 विकेट से हराने से आत्मविश्वास बढ़ेगा : राशिद

शारजाह, 4 नवंबर (आईएएनएस)। सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर राशिद खान ने कहा है कि मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से मात देने से उनकी टीम को बहुत आत्मविश्वास मिलेगा।

हैदराबाद ने मंगलवार को मुंबई को 10 विकेट से हरा आईपीएल-13 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।

राशिद ने आईपीएल की वेबसाइट पर जारी एक वीडियो में अपनी टीम के साथ संदीप शर्मा से कहा, वह शुरू से तेज खेलने की रणनीति के साथ आए थे और टी-20 में आपको इस की जरूरत होती है।

मुंबई ने हैदराबाद के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे 2016 की विजेता ने डेविड वार्नर और रिद्धिमान साहा की सलामी जोड़ी की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।

राशिद ने कहा, उन्होंने जल्दबाजी में शॉट्स नहीं खेले। वह गेंद और विकेट के व्यवहार के मुताबिक खेलते गए। मुझे जो सबसे अच्छी बात लगी वो यह थी कि हमने मुंबई को 10 विकेट से हराया। एक टीम के तौर पर यह हमारे लिए अच्छी बात है। उम्मीद है कि हम इसी तरह से एकतरफा खेल खेलते रहेंगे।

हैदराबाद को अब छह नवंबर को एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेलना है।

एकेयू/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Defeating Mumbai by 10 wickets will boost confidence: Rashid
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget