header ads

रोहित शर्मा की कमजोरियों का फायदा उठाने को तैयार : धवन

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को परेशान करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ेगी। यह कहना है दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का।

धवन और रोहित वनडे में भारत की सबसे सफल सलामी जोड़ी है।

धवन ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, वह शानदार बल्लेबाज हैं। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ। लेकिन उनकी विपक्षी टीम में होने के नाते हम देखेंगे कि वह अपने टच में है या नहीं या उनका आत्मविश्वास कैसा है। एक विपक्षी टीम के तौर पर हम इन सभी चीजों पर नजर रखेंगे।

रोहित चोट के कारण चार मैच बाहर थे और उन्होंने मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वापसी की थी। हैदराबाद के खिलाफ हालांकि वह सिर्फ चार रन ही बना सके थे।

धवन ने कहा, जाहिर सी बात है कि हम फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। वह चोट से वापस आ रहे हैं। हम निश्चित तौर पर इसका फायदा उठाएंगे।

एकेयू/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Willing to take advantage of Rohit Sharma's weaknesses: Dhawan
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget