header ads

आयोजकों में 2021 में ओलम्पिक आयोजित कराने की प्रतिबद्धता : सेबास्टियन कोए

गुरुग्राम, 2 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबास्टियन कोए ने कहा है कि उन्होंने टोक्यो ओलम्पिक के आयोजकों में अगले साल खेलों के आयोजन को लेकर प्रतिबद्धता देखी है।

टोक्यो ओलम्पिक खेलों का आयोजन इसी साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होना था, लेकिन मार्च में कोविड-19 के कारण इन्हें स्थागित कर दिया गया। अब यह खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच अगले साल होने हैं।

कोए ने रविवार को भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) से वीडियो कॉन्फ्रेंस पर लंदन से बात करते हुए कहा, वहां शायद ज्यादा अनुकूलन हो, वो शायद आपकी टीम से पहले के ओलम्पिक खेलों की तुलना में ज्यादा प्रयास मांगे, लेकिन आप अपने खिलाड़ियों को यह आश्वस्त कर दीजिए कि टोक्यो में ओलम्पिक खेलों के आयोजन को लेकर प्रतिबद्धता है।

इस चर्चा के दौरान कोए ने कहा कि कोविड-19 के कारण खराब हालात के बाद भी विश्व एथलेटिक्स ने इन मुश्किल महीनों में काफी कुछ किया है।

उन्होंने कहा, विश्व एथलेटिक्स ने इन मुश्किल चुनौतियों में कुछ साहसिक फैसले लिए हैं। साथ ही एएफआई ने भी इस मुश्किल समय में अच्छा रोल निभाया है।

कोए ने कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रगति देख कर काफी खुश हैं। उन्होंने साथ ही भारत के डोपिंग के संबंध में लिए गए सख्त रुख की तारीफ भी की।

उन्होंने कहा, आपने डोपिंग को लेकर सख्त रुख अपनाया है वो शानदार है। यह चुनौतीपूर्ण मुद्दे और समय है। मैं इस बात से खुश हूं कि विश्व एथलेटिक्स के कई सदस्य इस चुनौती से भाग नहीं रहे हैं।

एकेयू-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Organizers commit to organize Olympics in 2021: Sebastian Coe
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget