डिजिटल डेस्क, पेरिस। फॉर्मूला वन ने 2021 सीजन के लिए अस्थाई कलैंडर जारी करने की मंगलवार को घोषणा की। सीजन की शुरुआत 21 मार्च को मेलबर्न के साथ होगी जबकि इसका समापन पांच दिसंबर को अबू धाबी रेस के साथ होगी। वहीं, 25 अप्रैल का स्लॉट खाली रखा गया है। फॉर्मूला वन ने एक बयान में कहा, 2021 की योजनाओं में वैश्विक महामारी के समय सभी प्रमोटर्स और उनके स्थानीय और नेशनल अधिकारियों के साथ व्यापक बातचीत शामिल है। जैसा कि हमने पहले कहा है कि हम उम्मीद करते हैं कि फैन्स 2021 सीजन के लिए वापसी करेंगे। कोरोना के कारण फॉर्मूला वन का 2020 सीजन बूरी तरह से प्रभावित रहा है और इस सीजन में केवल 22 रेस ही हुए हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment