डिजिटल डेस्क, रावलपिंडी। पाकिस्तान ने रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने वाली जिम्बाब्वे 45.1 ओवरों में 206 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। उसके लिए सीन विलियम्स ने 75 रनों की पारी खेली। विलियम्स ने 70 गेंदों पर 10 चौके और एक छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा जिम्बाब्वे के लिए ब्रेंडन टेलर ने 36, ब्रायन चारी ने 25 रनों का पारी खेली।
207 रनों के आसान से लक्ष्य को पाकिस्तान ने 35.2 ओवरों मंी चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। इमाम उल हक (49) और आबिद अली (22) ने टीम को अच्ची शुरुआत दी। इसके बाद कप्तान बाबर आजम ने 74 गेंदों पर सात चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन बना टीम की जीत सुनिश्चित की। इन सभी के अलावा हैदर अली ने 29 रन बनाए।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment