header ads

फुटबॉल : पुर्तगाल ने एंडोरा को 7-0 से दी शिकस्त, रोनाल्डो ने किया गोल

डिजिटल डेस्क, लिस्बन। पुर्तगाल ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दोस्ताना मैच में एंडोरा को 7-0 से करारी मात दी। पुर्तगाल की इस बड़ी जीत में क्रिस्टीयानो रोनाल्डजो का भी एक गोल शामिल है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को खेले गए इस मैच में पुर्तगाल के लिए अपना पदार्पण मैच खेल रहे फॉरवर्ड पेद्रो नीटो ने आठवें, डियास फर्नाडीज ने 29वें और 61वें, रेनाटो सांचेज ने 56वें, गार्सिया मिरामोंटेस ने 76वें मिनट में आत्मघाती गोल, रोनाल्डो ने 85वें और सकीरा ने 88वें मिनट में गोल किए।

इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बनने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। 35 वर्षीय रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए अब तक 102 गोल कर चुके हैं और अब वह सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल करने के मामले में ईरान के अली डायर से केवल सात ही गोल पीछे हैं। रोनाल्डो ने इस साल पुर्तगाल के लिए 100वां गोल किया था और वह ऐसा करने वाले पहले यूरोपियन खिलाड़ी बने थे। अन्य मुकाबलों में बेल्जियम ने स्विट्जरलैंड को 2-1 से हरा दिया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Football: Portugal defeated Andorra 7–0, Ronaldo scored
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget