नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। आंध्र क्रिकेट संघ (एसीए) के लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत) जी. कृष्णामोहन रेड्डी ने एसीए से कहा है कि वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंजूर किए गए बीसीसीआई के नए संविधान के आधार पर नए बदलावों को अपने सभी जिला संघों और क्लबों में तीन महीने के अंदर लागू करें।
लोकपाल ने इसके लिए अंतिम तारीख 10 फरवरी 2021 तय की है।
एसीए के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, कोविड-19 के कारण काफी देरी हुई है जिस पर लोकपाल ने ध्यान दिया है। अब लोकपाल ने हमसे सुधारों को लागू करने को कहा है, तो हम लागू करेंगे।
कृष्णा जिला क्रिकेट संघ (केडीसीए) की शिकायत का जवाब देते हुए रेड्डी ने कहा, सुधार सिर्फ केडीसीए तक ही सीमित नहीं रहने चाहिए बल्कि उन्हें बाकी क्रिकेट संघों और क्लबों, जो एसीए के पूर्ण सदस्य हैं उनमें भी लागू किया जाना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि बीसीसीआई से संबंधित राज्य संघों को बदलाव नए संविधान के मुताबिक करने चाहिए।
एकेयू/आरएचए
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment