header ads

टोक्यो बे पर लौटे जाएंट ओलंपिक रिंग्स

टोक्यो, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। जाएंट ओलंपिक रिंग्स टोक्यो बे पर लौट आए हैं। चार महीने पहले इन्हें सुरक्षा और मेटेनेंस चेकिंग के लिए यहां से हटा दिया गया था। मंगलवार को फिर इनकी वापसी हुई।

यह ओलंपिक प्रतीक चिन्ह 32.6 मीटर चौड़ा और 15.3 मीटर ऊंचा है। इसका वजन 69 टन है। इसे अब ओदेबा मैरिन पार्क के पास समुद्र किनारे फिर स्थापित कर दिया गया है।

इस प्रतीक चिन्ह को 24 जनवरी को टोक्यो बे पर लगाया गया था। ओलंपिक का आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में होना था लेकिन कोरोनावायरस के कारण इसे अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है।

ओलंपिक सिम्बल अब अगले साल जुलाई-अगस्त तक टोक्यो बे पर रहेंगे। इसके बाद इन्हें पैरालम्कि सिंबल से बदल दिया जाएगा।

जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Giant Olympic Rings returned to Tokyo Bay
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget