header ads

INDIAN HOCKEY: ओडीशा में बनेगा भारत का सबसे बड़ा हाॅकी स्टेडियम, 20 हजार दर्शक एक साथ देख सकेंगे लाइव मैच

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। 2023 में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो गई हैं। ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को ऐलान किया कि राउरकेला में भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम बनेगा। यह स्टेडियम 2023 में पुरुषों के हॉकी वर्ल्ड कप के मैचों की मेजबानी करेगा। इस स्टेडियम में 20,000 दर्शक मैच देख पाएंगे। 

15 एकड़ जमीन पर इस स्टेडियम का निर्माण बीजू पटनायक यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी कैंपस में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश में कहा कि हमने पहले ही घोषणा की है कि ओडिशा एक बार फिर 2023 में प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी विश्व कप का गौरवशाली मेजबान होगा। टूर्नामेंट का आयोजन राजधानी भुवनेश्वर और सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला में होगा। जिले के दिलीप तिर्की और सुनीता लाकड़ा जैसे कई मशहूर खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। हॉकी की लोकप्रियता जिलेभर में देखी जा सकती है।वीडियो कांफ्रेंसिग के जरिए मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि हमें एक बार फिर विश्वकप की मेजबानी का मौका मिल रहा है। यह हमारे लिए काफी गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा कि हम राउरकेला में 20 हजार की क्षमता वाला नया अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाएंगे। स्टेडियम में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। मुझे उम्मीद है कि यह विश्व में हॉकी के सर्वश्रेष्ठ स्थल के रूप में उभरेगा। हाल ही में एक उच्च स्तरीय टीम ने राउरकेला का दौरा किया था, जिसने प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए शहर में बुनियादी ढांचे और संबद्ध सुविधाओं की समीक्षा की। सुंदरगढ़ जिले के 17 ब्लॉकों में सिंथेटिक हॉकी टर्फ विकसित करने का काम शुरू हो चुका है।

बता दें कि वर्ल्ड कप हाॅकी 2023 के आयोजन की मेजबानी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और सुंदरगढ़ को मिला है। नया स्टेडियम विश्व कप से पहले बनकर तैयार हो जाएगा। सुंदरगढ़ जिला हाॅकी की प्रतिभाओं का एक बड़ा केन्द्र माना जाता है। दिलीप टर्की और सुनीता लाकड़ा जैसे खिलाड़ियों विश्व स्तर तक अपनी पहचान बनाई है। इससे पहले भी ओडीशा को विश्व कप की मेजबानी का मौका मिल जाएगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
INDIAN HOCKEY: India's largest hockey stadium to be built in Odisha
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget