header ads

एमएस धोनी के फार्महाउस की सब्जियां दुबई एक्सपोर्ट होंगी, रांची में भी भारी मांग

डिजिटल डेस्क, रांची। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के फार्महाउस की सब्जियों का दुबई में एक्सपोर्ट किया जाएगा। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड के कृषि विभाग ने सब्जियों को दुबई भेजने की जिम्मेदारी ली है, और सब्जियों की खेप के लिए बातचीत अंतिम चरण में है। धोनी ने रांची में अपने 43 एकड़ के फार्महाउस में लगभग 10 एकड़ में स्ट्रॉबेरी, गोभी, टमाटर, ब्रोकोली, मटर और पपीते की खेती की है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि धोनी के फार्महाउस में उगाई गई गोभी, टमाटर और मटर की रांची के बाजार में भारी डिमांड है। ऑल सीज़न फ़ार्म फ़ेश एजेंसी दुबई में धोनी की सब्जियां बेचेगी। बता दें कि पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद धोनी ने कड़कनाथ मुर्गे का पालन और ऑर्गेनिक फार्मिंग शुरू की है।  जहां तक ​​पोल्ट्री बिजनेस का संबंध है तो कड़कनाथ मुर्गे का मांस प्रोटीन से भरपूर होता है। इसमें औषधीय गुणों के अलावा, ब्रॉयलर या अन्य चिकन की किस्मों की तुलना में कम फैट होता है। हालांकि इतने सारे गुणों के बावजूद यह वर्तमान में भारत में लोकप्रिय नहीं है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Vegetables From MS Dhoni's Farm Set to Land in Markets of Dubai
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget