header ads

टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ ये इंडियन क्रिकेटर, सोशल मीडिया पर लोग बोले- सब चोटिल हो जाएंगे सिर्फ शास्त्री बचेगा

नई दिल्ली (आईएएनएस)।  विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल चोट के कारण आस्ट्रेलिया के साथ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने मंगलवार को एक बयान जारी कर राहुल के सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से बाहर होने की पुष्टि की। बीसीसीआई बयान के मुताबिक, राहुल स्वदेश लौट आएंगे और बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में अपनी चोट का रिहैब करेंगे।

राहुल हालांकि शुरूआत के दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। चार मैचों की सीरीज में दोनों टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर हैं। तीसरा टेस्ट सिडनी में गुरुवार से खेला जाना है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अपने बयान में कहा कि शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजी अभ्यास के दौरान राहुल को कलाई में चोट लगी थी। राहुल को इस चोट से उबरने और पूरी ताकत हासिल करने में तीन हफ्ते का समय लगेगा और इस कारण वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाकी बचे दो मैचों के लिए भारतीय दल का हिस्सा नहीं होंगे। 

केएल राहुल के टीम से बाहर होते ही ट्वीटर पर  #KLRahul ट्रेड करने लगा और लोगों ने लिखा कि 'सब चोटिल हो जाएंगे सिर्फ शास्त्री बचेगा'। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'इस बार पागलपन कुछ ज्यादा ही हो रहा है'। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
 AUSvIND: KLRahul ruled out of the Border Gavaskar Trophy
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget