header ads

सीने में दर्द की शिकायत के बाद सौरभ गांगुली अस्पताल में भर्ती

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। BCCI अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को सीन में दर्द और ब्लैकआउट की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांगुली का इलाज वूडलैंड अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक गांगुली सुबह घर में बने जिम में वर्कआउट कर रहे थे, उन्हें सीने में तकलीफ हुई, इसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सौरव को शनिवार सुबह से ही हार्ट से जुड़ी समस्या थी। डॉक्टर्स ने बताया कि सौरव को कार्डियक अरेस्ट हुआ है, उन्हें एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है।

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ममता बैनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्के कार्डिक अरेस्ट का सामना करना पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके जल्द स्वस्थ होने कामना। मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BCCI president Sourav Ganguly hospitalized after chest pain
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget