डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। BCCI अध्यक्ष और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की तबीयत में अब सुधार हो रहा है। दादा को इलाज के लिए वुडलेंड्स अस्पातल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुधवार को यहां से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वुडलेंड्स अस्पताल की MD और CEO रूपाली बसु ने बताया कि कुछ टेस्ट करने के बाद उन्हें कल अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। रूपाली बसु का कहना है कि फिलहाल घर पर ही गांगुली की सेहत का ध्यान रखा जाएगा।
Sourav Ganguly will be ready for the next course of procedures or medical intervention after about 2-3 weeks: Dr Rupali Basu MD & CEO Woodlands Hospital, Kolkata https://t.co/BomM5kDGIG
— ANI (@ANI) January 5, 2021
रूपाली बसु ने बताया कि गांगुली की हालत में सुधार हो रही है इसलिए उनकी जो एंजियोप्लास्टी होनी है उसे कुछ दिन के लिए टाला जा सकता है. फिलहाल वरिष्ठ डॉक्टरों के नौ सदस्यीय बोर्ड ने बीते सोमवार को गांगुली की सेहत के बारे में चर्चा की और इस पर सहमति बना दी है.
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment