header ads

Australian Open 2021: ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में लगातार तीसरी बार पहुंचे जोकोविच, रूस के कारात्सेव को 3-0 से हराया

डिजिटल डेस्क, मेलबर्न। आठ बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) ने एक बार फिर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। साल के पहले ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने रूस के असलान कारात्सेव को सीधे सेटों में 3-0 से हराया। इसके साथ ही 33 वर्षीय जोकोविच ने 9वीं बार इस ग्रैंड स्लैम के खिताबी मुकाबले में पहुंचने में कामयाब रहे। 

नोवाक ने सेमीफाइनल में कारात्सेव को कोई मौका नहीं दिया और तीनों सेटों में जीत हासिल की। अपने 18वें ग्रैंडस्लैम खिताब से महज एक कदम दूर जोकोविच ने कारात्सेव को 6-3, 6-4 और 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। रविवार को होने वाले फाइनल में उनका मुकाबला डेनिल मेदवेदेव और स्टेफनोस सितसिपास के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। 

30 साल की उम्र के बाद 3 बार फाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी
वहीं ऑस्ट्रेलिया ओपन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई खिलाड़ी 30 साल की उम्र के बाद लगातार 3 बार ओपन के फाइनल में पहुंचा हो।

ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में कभी नहीं हारे जोकोविच
जोकोविच अभी तक ऑस्ट्रेलियाई ओपन में कभी सेमीफाइनल में नहीं हारे। यही नहीं वह अब तक जब भी यहां फाइनल में पहुंचे हैं तब उन्होंने खिताब जीता है। रूसी क्वालीफायर कारात्सेव अपने पहले ग्रैंडस्लैम में ही सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी थे, लेकिन जोकोविच के सामने उनकी एक नहीं चली। 

पेट की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या नहीं बनी बाधा
बता दें कि जोकोविच को अपने दूसरे दौर के मैच के बाद से पेट की मांसपेशियों की समस्या थी। बावजूद इसके जोकोविच ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। सेमीफाइनल के बाद जब उनसे बात कि तो उन्होंने कहा की यह इस पूरे टूर्नामेंट का सबसे अच्छा पल है।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Australian Open 2021: Novak Djokovic beats Aslan Karatsev to reach Melbourne final
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget