header ads

IPL Auctions 2021: ये हैं आईपीएल में 13 साल के 13 महंगे भारतीय खिलाड़ी, कप्तानों ने की है सबसे ज्यादा कमाई

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  आईपीएल (IPL) इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए 18 फरवरी को नीलामी शुरू होगी। एक बार फिर कुछ क्रिकेटरों की किस्मत चमकेगी और वह करोड़पति बन जाएंगे। पिछले 13 सीजन में 10 सबसे महंगे भारतीय क्रिकेटरों की कमाई देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हालांकि, अब तक के रिकॉर्ड पर एक नजर डाले तो जितने भी खिलाड़ी आईपीएल में सबसे ज्यादा कीमत पर खरीदे गए हैं, उनमें से 90 फीसदी ने उस तरह से रिजल्ट नहीं दिए हैं।   

2008 में एम एस धोनी को 9.5 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। उस समय के हिसाब से इतनी बड़ी रकम किसी भी विदेशी खिलाड़ी को नहीं मिली थी। इसके बाद 2009 में पवन नेगी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.5 करोड़ में खरीदा था। इस युवा क्रिकेटर पर इतना बड़ा दाव खेलकर टीम प्रबंधन ने सबको हैरानी में डाल दिया था। 

इसी तरह 2010 में जयदेव उनादकट  को राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ रुपए में खरीदा तो एक बार फिर यह बात चर्चा में रही कि इस युवा क्रिकेटर पर इतना बड़ा दाव क्यों खेला गया। वहीं, 2011 में गौतम गंभीर को 14.9 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा था। 


   
2012 में रवींद्र जडेजा को 12.8 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा था। 2013 में अभिषेक नायर टीम को सहारा पुणे वॉरियर्स ने 4.8 करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदा था। 2014 में  युवराज सिंह को 14 करोड़ रुपए में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था। -2015-युवराज सिंह को 16 करोड़ रुपए में दिल्ली डेयर डेविल्स ने खरीदा था। 

2016 में  पवन नेगी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8.5 करोड़ रुपए में खरीदा था। 2017 में  कर्ण शर्मा को मुंबई इंडियन्स ने 3.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। 2018 में जयदेव उनादकट को टीम राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ रुपए की कीमत पर खरीदा था। 

2019 में विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स, बैंगलोर ने 17 करोड़ रुपए में खरीदा और  2020 में भी विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स, बैंगलोर ने 17 करोड़ रुपए में खरीदा, जबिक 2020 में धोनी को 15 करोड़ रुपए मिले थे। 


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
ipl Auction 2021: list of top 10 expensive indian players of all-ipl auctions in hindi
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget