header ads

श्रीलंकाई क्रिकेटर थरंगा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया, भारत के खिलाफ किया था टेस्ट में डेब्यू

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा ने मंगलवार को 15 साल के लंबे करियर के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। लंबे समय स वे टीम से बाहर चल रहे थे। 36 साल के थरंगा ने आखिरी बार आखिरी बार 2019 में दक्षिण अफ्रीका के अपने दौरे के दौरान राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने भारत के खिलाफ दिसंबर 2005 में अहमदाबाद में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और अपना आखिरी मैच भी भारत  के खिलाफ 2017 में खेला। 

थरंगा ने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) और अपने फैन्स का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, 'सभी अच्छी चीज का अंत होता है। मुझे लगता है कि लगभग 15 साल लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने का यह सही समय है। मैं SLC का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमेशा मुझ पर विश्वास बनाए रखा है। वहीं मेरे अच्छे और बुरे वक्त में मेरे साथ रहने के लिए फैन्स का आभारी हूं।'

वनडे में अधिक सफलता हासिल की
बाएं हाथ के बल्लेबाज थरंगा ने श्रीलंका के लिए 31 टेस्ट खेले, जिसमें 21.89 की औसत से 1754 रन बनाए। इसमें तीन शतक और आठ अर्द्धशतक शामिल है। थरंगा ने वनडे में अधिक सफलता हासिल की। उन्होंने अगस्त 2005 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू के बाद से खेले गए 235 मैचों में 33.74 की औसत से 6951 रन बनाए। उनके वनडे करियर में 15 शतक और 37 अर्धशतक शामिल हैं, जिसमें 174 का सर्वाधिक स्कोर है। थरंगा ने श्रीलंका के लिए 26 टी-20 इंटरनेशनल भी खेले, जिसमें 47 के सर्वश्रेष्ठ के साथ 407 रन बनाए।

थरंगा ने 22 वनडे में श्रीलंका की कप्तानी की
थरंगा ने 22 वनडे में श्रीलंका की कप्तानी की है, जिसमें से चार में टीम को जीत जबकि 16 में हार मिली है। इसके अलावा उनकी अगुवाई में छह में से तीन टी-20 में श्रीलंका को जीत मिली है। श्रीलंका की टीम साल 2007 और 2011 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। दोनों बार वह श्रीलंकाई टीम के सदस्य थे।उन्होंने 2011 विश्व कप में 56 की औसत से 395 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो शतक भी लगाए थे। थरंगा ने विश्व कप में 21 मैचों में 36.68 की औसत से 697 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने चार अर्धशतक और दो शतक लगाए हैं।

थरंगा की करियर समरी:

Capture



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Upul Tharanga announces retirement from international cricket
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget