header ads

India Vs England 3rd Test Day 2: इंग्लैड की भी खराब शुरुआत, पहले ही ओवर में अक्षर ने जैक और बेयरिस्टो को किया बोल्ड, भारत की पारी 145 पर सिमटी 

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेिडयम में भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन के पहले ही सेशन में 145 रन पर ऑलआउट हो गई। पार्टटाईम स्पिनर कप्तान जो रूट ने पांच विकेट चटकाए और टर्न लेती पिच पर भारतीय बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। 10 में से नौ विकेट स्पिनर्स ने लिए। जैक लीच को चार सफलता मिली और जोफ्रा आर्चर के खाते में एक विकेट आया। फिलहाल भारत के पास 33 रन की मामूली बढ़त है। रोहित शर्मा को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज रन नहीं कर पाया। हिटमैन के बल्ले से 66 रन निकले।

इसके बाद दूसरी पारी में खेलने उतरी इंग्लैंड शुरुआत बेहद खराब रही। अक्षर पटेल ने पहली गेंद पर ही जैक औली को बोल्ड कर दिया। इसके बाद जॉनी बेयरिस्टो भी तीसरी गेंद पर बोल्ड होकर पवैलियन लौट गए। 

जो रूट अब डे-नाइट टेस्ट में सबसे सफल इंग्लिश गेंदबाज
कप्तान और पार्ट टाइम स्पिनर रूट 6 ओवर में चार विकेट ले चुके हैं, जिसके लिए उन्होंने सिर्फ आठ रन ही खर्च किए। यह पिंक बॉल टेस्ट में किसी भी इंग्लिश गेंदबाज का बेस्ट बॉलिंग फिगर है। 

इंग्लैंड पर इंडिया भारी 
भारत में इंडिया-इंग्लैंड के बीच कुल 124 टेस्ट मैच खेल गए हैं। जिनमें भारत ने 27 और इंग्लैंड ने 48 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं, 49 टेस्ट मैच ड्रा रहे हैं। भारत में कुल 62 टेस्ट हुए हैं। जिसमें भारत ने 20 और इंग्लैंड ने 14 में जीत दर्ज की है। जबकि 28 टेस्ट मैच ड्रा रहे हैं। इस हिसाब से इंडिया घर में इंग्लैंड पर भारी नजर आ रही है। 

अब तक ड्रा नहीं हुआ कोई भी डे-नाइट टेस्ट मैच
क्रिकेट के इतिहास में अब तक 30 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें से कोई भी मैच ड्रा नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने 8 डे-नाइट टेस्ट मैच खेले हैं और सभी 8 टेस्ट में जीत हासिल की है। श्रीलंका ने 3 डे-नाइट टेस्ट खेले हैं, जिनमें 2 में जीत और 1 में हार मिली है। इंग्लैंड ने 3 टेस्ट में 1 में जीत 2 में हार का सामना किया है। इंडिया ने 2 टेस्ट खेले हैं 1 में जीत दूसरे में हार मिली है। वहीं न्यूजीलैंड ने 3 डे-नाइट टेस्ट में 1 में जीत दो में हार झेली है। पाकिस्तान ने 4 टेस्ट में से 3 में हार और एक में जीत दर्ज की है। साउथ अफ्रीका ने 2 डे-नाइट टेस्ट मैच में से 1 में जीत और 1 में हार का सामना किया है। वहीं, बांग्लादेश ने 1 टेस्ट खेला है जिसमें उसे हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं, वेस्टइंडीज ने 3 टेस्ट खेले हैं तीनों में हार ही मिली है। जिम्बाब्वे ने भी 1 मैच खेला है जिसमें उसे हार मिली है। 

इंडिया: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड: डॉम सिबली, जैक क्राउली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स (विकेटकीपर), जोफ्रा आर्चर, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
India Vs England Pink Ball 3rd Test Day 2 live Score
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget