header ads

MI vs RCB IPL 2021 Live: काइल जैमिसन ने मुंबई इंडियंस को दिया दूसरा झटका, सूर्य कुमार 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे, 100 रन के पार मुंबई का स्कोर

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई टीम ने 1 विकेट गंवाकर 30+ रन बना लिए हैं। फिलहाल, क्रिस लिन और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।

पारी के चौथे ओवर में मुंबई को पहला झटका लगा। कप्तान रोहित शर्मा 15 बॉल पर 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें विराट कोहली और युजवेंद्र चहल ने रनआउट किया।

RCB के लिए 4 और MI के लिए 2 खिलाड़ियों का डेब्यू
इस मैच के साथ 6 खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम के लिए डेब्यू किया है। RCB टीम के लिए रजत पाटीदार, काइल जेमिसन, ग्लेन मैक्सवेल और डेनियल क्रिश्चियन ने डेब्यू किया। वहीं, मुंबई इंडियस की ओर से ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन और साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन को टीम के लिए डेब्यू का मौका मिला। 

दोनों टीम में विदेशी प्लेयर
मुंबई की प्लेइंग-11 में विदेशी प्लेयर क्रिस लिन, कीरोन पोलार्ड, मार्को जेंसन और ट्रेंट बोल्ड को जगह मिली। वहीं, बेंगलुरु की टीम में एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल क्रिश्चियन और काइल जेमिसन को मौका मिला।

दोनों टीमें पहली बार आपस में ओपनिंग मैच खेल रहीं
दोनों टीमें आपस में पहली बार किसी सीजन का ओपनिंग मैच खेल रही हैं। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा हैं, जबकि बेंगलुरु की कमान विराट कोहली के हाथों में है। बेंगलुरु ने अब तक 3 बार किसी सीजन का ओपनिंग मैच खेला और हर बार उसे हार ही झेलनी पड़ी है। RCB ने 3 बार (2009, 2011, 2016) फाइनल खेला, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। पिछले सीजन में टीम एलिमिनेटर में हारी थी। इस बार कोहली एंड टीम के पास पहला खिताब जीतने का मौका है। पिछले सीजन में कोहली ने 15 मैच में 466 रन बनाए थे। वे टीम के दूसरे टॉप स्कोरर रहे थे। RCB के लिए उस सीजन में युवा प्लेयर देवदत्त पडिक्कल ने 15 मैच में सबसे ज्यादा 473 रन बनाए थे।

दोनों टीमें:
मुंबई: 
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, क्रिस लिन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, कीरोन पोलार्ड, मार्को जेंसन, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
बेंगलुरु: विराट कोहली (कप्तान), रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल, वॉशिंगटन सुंदर, डेनियल क्रिश्चियन, काइल जेमिसन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Mi Vs Rcb Ipl 2021, Mumbai Indians Vs Royal Challengers Bangalore Live Cricket Score
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget