Latest Post

डिजिटल डेस्क, शारजाह। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के 9वें डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) का दूसरा और लीग का 52वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। लीग स्टेज में दोनों टीमों का यह 13वां मैच होगा। वहीं दुसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में बैंगलोर ने हैदराबाद को 10 रन से हराया था। अब यह मैच जीतकर बैंगलोर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं हैदराबाद अगर यह मैच हारी तो वह प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। 

बता दें कि, बैंगलोर लीग में हुए अपने पिछले 12 मैचों में से 7 जीती और 5 हारी है। वहीं हैदराबाद अपने पिछले 12 मैचों में से 5 जीती है और 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो बैंगलोर 14 अकों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं हैदराबाद 10 अंकों के साथ 7वें नंबर पर मौजूद है। 

हेड-टु-हेड
दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 16 मैच खेले गए हैं। जिसमें से हैदराबाद ने 8 जीते हैं। जबकि बैंगलोर 7 मैच जीतने में सफल रही है। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमों के रिकॉर्ड की बात करें तो, बैंगलोर ने यहां अब तक 4 मैच खेले हैं। जिसमें से उसने 2 जीते और 2 में उसे हार मिली है। वहीं हैदराबाद के अब तक यहां 3 मैच हुए हैं। तीनों मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 

टीमें -

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) - विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल, एबी डिविलियर्स, क्रिस मौरिस, युजवेंद्र चहल, शिवम दुबे, एरॉन फिंच, उमेश यादव, एडम जाम्पा, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, डेल स्टेन, मोइन अली, पवन नेगी, गुरकीरत मान सिंह, इसुरु उदाना, देवदूत पडीकल, शहबाज अहमद, जोशुआ फिलिपे, पवन देशपांडे।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) - डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बैसिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, बिली स्टानलेक, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, प्रीयम गर्ग, मिशेल मार्श, संदीप बवांका, फाबियान ऐलेन, अब्दुल समद, संजय यादव।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13 RCB VS SRH 52nd Match, Bangalore vs Hyderabad, Royal Challengers Bangalore vs Sunrisers Hyderabad, Virat Kohli, David Warner, Live Updates
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के 9वें डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) का पहला और लीग का 51वां मैच आज मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगा। लीग स्टेज में दोनों टीमों का यह 13वां मैच होगा। वहीं दुसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया था। अब दिल्ली यह मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, तो वह 2 अंक हासिल करने मैदान पर उतरेगी। 

मुंबई लीग में हुए अपने पिछले 12 मैचों में से 8 जीती और 4 हारी है। वहीं दिल्ली अपने पिछले 12 मैचों में से 7 जीती है और 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई 16 अकों के साथ टॉप पर है। वहीं दिल्ली 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। बता दें कि, दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 25 मैच खेले गए हैं। जिसमें से मुंबई ने 13 जीते हैं। जबकि दिल्ली 12 मैच जीतने में सफल रही है। 

टीमें :

मुंबई इंडियंस (MI) : कीरन पोलार्ड (कप्तान), रोहित शर्मा, आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, क्रूणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, अक्षर पटेल, क्रिस वोक्स, ललित यादव, मार्कस स्टोयनिस, कीमो पॉल, आवेश खान, हर्षल पटेल, ईशांत शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, संदीप लामिछाने, एनरिक नॉर्खिया, तुषार देशपांडे।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13 MI VS DC 51st Match, Delhi vs Mumbai, Mumbai Indians vs Delhi Capitals, Kieron Pollard, Shreyas Iyer, Live Updates
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि भारत के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज एक मुश्किल सीरीज होगी, लेकिन इस बार उनके पास चार मैचों की टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम है। ऑस्ट्रेलिया को पिछली बार 2018-19 में अपने दो मुख्य खिलाड़ी डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की गैर मौजूदगी में भारत से पहली बार सीरीज गंवानी पड़ी थी। वार्नर और स्मिथ सैंडपेपर गेट विवाद के कारण टीम से बाहर थे।

लैंगर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को दो साल पहले मिली हार का अब सामना नहीं करना पड़ेगा। लैंगर ने शुक्रवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान कहा, हां, हमारे सभी खिलाड़ियों के मुंह में कड़वा स्वाद है, जो भारत ने पिछली बार हमें दिया था। उन्होंने कहा, अब हमारे पास युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। वे इस चीज को लेकर प्रतिबद्ध हैं कि पिछली बार क्या हुआ था। हां, अब हमें भारत को हराने के लिए टीम मिल गई है। लैंगर ने साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली की कप्तानी और उनकी प्रतिस्पर्धा की भी तारीफ की।

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, भारत एक अविश्वसनीय टीम है और कप्तान कोहली बेहतर तरीके से उस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। मैंने बार-बार कहा है कि मेरे पास एक कप्तान के रूप में उनके (कोहली) के लिए बहुत प्रशंसा है। वह हर एक चीज में ऊर्जा डालते हैं। मैं अपनी प्रतिस्पर्धा से प्यार करता हूं, इसलिए भारत के खिलाफ होने जा रही सीरीज वास्तव में कठिन होने जा रही है। जसप्रीत बुमराह की अगुवाई वाली भारतीय गेंदबाजी आक्रमण ऑस्ट्रेलिया में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और लैंगर का कहना है, बुमराह एक शानदार गेंदबाज हैं। उन्हें वास्तव में अच्छा गेंदबाजी आक्रमण मिला है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
We have bitter memories of last time, we will win: Langer
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, दुबई। कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने गुरुवार को आईपीएल-13 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह को इस सीजन में लगातार दूसरी बार बोल्ड किया। मैच के बाद चक्रवती महान खिलाड़ी धोनी से कुछ टिप्स लेते हुए दिखाई दिए। कोलकाता ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें चक्रवर्ती चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी से बातचीत करते दिख रहे हैं।

ऐसा लग रहा है मानो वो धोनी से कोई टिप्स ले रहे हो। 15 सकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी और चक्रवर्ती डग आउट के पास खड़े हैं। धोनी की बातों को चक्रवर्ती बड़े ध्यान से सुन रहे हैं। चक्रवर्ती इस सीजन में 12 मैचों में अब तक 15 विकेट ले चुके हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर ही उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली टी-20 सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Chakraborty was seen taking tips from Dhoni after the match
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स के आलराउंडर रवींद्र जडेजा ने आईपीएल-13 के दौरान टीम का समर्थन करने के लिए फैन्स के प्रति अपना आभार जताया है। चेन्नई की टीम गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली शानदार जीत के बादवजूद आईपीएल इतिहास में पहली बार प्लेआफ के लिए क्वालीफाई करने से चूक गईं।

कोलकाता ने नीतीश राणा (87 रन, 61 गेंद, 10 चौके, 4 चौके) की बेहतरीन पारी के बूते 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 172 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया, लेकिन चेन्नई ने ऋतुराज (72 रन, 53 गेंद, 6 चौके, 2 छक्के) की शानदार पारी और अंत में जडेजा (नाबाद 31 रन, 11 गेंद 2 चौके, 3 छक्के) के दम पर यह लक्ष्य आखिरी गेंद पर हासिल कर मैच अपने नाम किया।

जडेजा ने ट्विटर पर कहा, यह फैन्स के लिए था। शानदार समर्थन के लिए आप सबका शुक्रिया। जडेजा ने सैम कुरैन के साथ साझेदारी को लेकर कहा, मैं नेट्स में गेंद को अच्छे से हिट कर रहा था और यही सोच रहा था कि मैच में भी ऐसे ही हिट करूंगा। मैं और कुरैन गेंदबाजों के बारे मरें बात कर रहे थे, लेकिन अंतिम 12 गेंदों पर आप ज्यादा सोचते नहीं हैं।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Jadeja thanked the fans for their support
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

शारजाह, 31 अक्टूबर (आईएएनएस /ग्लोफैंस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के प्लेऑफ की रेस रोचक हो गई है। मुंबई इंडिंयस ने तो क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन बाकी तीन स्थान के लिए जंग जारी है और इस रेस में जो भी टीमें शामिल हैं, उनमें विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और 2016 की विजेता सनराइजर्स हैदराबाद भी शामिल हैं। ये दोनों टीमें आज शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी और अपनी पूरी ताकत लगा इस मैच को जीतना चाहेंगी।

बेंगलोर 12 मैचों में सात जीत और पांच हार से सात 14 अंक लेकर दूसरे स्थान पर मौजूद है। इस मैच में जीत उसे 16 अंकों तक पहुंचा देगी और वह प्लेऑफ के लिए अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी।

वहीं, हैदराबाद 12 मैचों में पांच जीत और सात हार के साथ 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है। उसे हर मैच में जीत ही चाहिए, नहीं तो प्लेऑफ की मंजिल उससे दूर ही रहेगी।

दोनों टीमों की तुलना की जाए तो बेंगलोर का पलड़ा भारी लग रहा है। पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ बेंगलोर ने बदलाव किया था। एरॉन फिंच के स्थान पर जोशुआ फिलिपे को खेलाया था और वह देवदत्त पडिकल के साथ पारी की शुरुआत करने आए थे।

दोनों ने टीम को अच्छी शुरूआत दी थी। पडिकल ने तो अर्धशतक भी जमाया था। मुंबई के खिलाफ हालांकि कोहली और अब्राहम डिविलियर्स फ्लॉप रहे थे, लेकिन यह दोनों जिस स्तर के बल्लेबाज हैं उसे देखते हुए हैदराबाद के लिए परेशानी कम नहीं होगी। क्रिस मौरिस भी निचले क्रम में तेजी से रन बनाते आ रहे हैं।

लेकिन हैदराबाद की गेंदबाजी के सामने बेंगलोर के लिए भी काम आसान नहीं होगा। राशिद खान से निपटना एक अलग चुनौती है। टी.नटराजन और संदीप शर्मा की गेंदबाजी भी बेहतरीन रही है। डेथ ओवरों में नटराजन ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है उससे बेंगलोर को खतरा हो सकता है। नटराजन किसी को भी आसानी से रन नहीं बनाने देते हैं।

वहीं अगर हैदराबाद की बात की जाए तो उसके बल्लेबाजों ने पिछले मैचों में दमदार प्रदर्शन किया था। जॉनी बेयरस्टो के बाहर जाने के कारण टीम में आए रिद्धिमान साहा ने तूफानी पारी खेली थी और डेविड वार्नर ने भी बखूबी उनका साथ दिया था।

बेयरस्टो इस मैच में खेलेंग या साहा की जगह बरकरार रहेगी, इस बात का पता मैच वाले दिन ही चलेगा। मनीष पांडे भी टीम के लिए रन कर रहे हैं। प्रियम गर्ग का बल्ला शांत है।

ऐसा भी संभव है कि बेयरस्टो के आने के बाद भी साहा टीम में बने रहें और प्रियम या किसी और खिलाड़ी को बाहर बैठा दिया जाए।

बेंगलोर की गेंदबाजी में भी पिछले मैच में बदलाव हुए थे। डेल स्टेन को मौका मिला था लेकिन वो असरदार नहीं रहे थे। क्रिस मौरिस और मोहम्मद सिराज तो टीम में थे। हैदराबाद के खिलाफ भी इन दोनों का देखा जाना पक्का है। स्टेन की जगह इसुरु उदाना की वापसी हो सकती है।

टीमें ( सम्भावित) :

सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बैसिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, बिली स्टानलेक, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, प्रीयम गर्ग, जेसन होल्डर, संदीप बवांका, फाबियान ऐलेन, अब्दुल समद, संजय यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : विराट कोहली (कप्तान), एरॉन फिंच, देवदत्त पडिकल, एबी डिविलियर्स, जोश फिलिपे, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, नवदीप सैनी, उमेश यादव, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, मोइन अली, पवन देशपांडे, गुरकीरत सिंह मान, मोहम्मद सिराज, क्रिस मौरिस, पवन नेगी, पार्थिव पटेल, शहबाज अहमद, इसुरु उदाना, एडम जाम्पा, केन रिचर्डसन।

ईजेडए

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13: Bangalore, Hyderabad eyes on playoffs
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

डिजिटल डेस्क, दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के 9वें डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) का पहला और लीग का 51वां मैच आज मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगा। लीग स्टेज में दोनों टीमों का यह 13वां मैच होगा। वहीं दुसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में मुंबई ने दिल्ली को 5 विकेट से हराया था। अब दिल्ली यह मैच जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। वहीं मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, तो वह 2 अंक हासिल करने मैदान पर उतरेगी। 

मुंबई लीग में हुए अपने पिछले 12 मैचों में से 8 जीती और 4 हारी है। वहीं दिल्ली अपने पिछले 12 मैचों में से 7 जीती है और 5 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई 16 अकों के साथ टॉप पर है। वहीं दिल्ली 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। बता दें कि, दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 25 मैच खेले गए हैं। जिसमें से मुंबई ने 13 जीते हैं। जबकि दिल्ली 12 मैच जीतने में सफल रही है। 

टीमें :

मुंबई इंडियंस (MI) : कीरन पोलार्ड (कप्तान), रोहित शर्मा, आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, क्रूणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) : श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, एलेक्स कैरी, जेसन रॉय, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, शिमरन हेटमायेर, अक्षर पटेल, क्रिस वोक्स, ललित यादव, मार्कस स्टोयनिस, कीमो पॉल, आवेश खान, हर्षल पटेल, ईशांत शर्मा, कैगिसो रबाडा, मोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, संदीप लामिछाने, एनरिक नॉर्खिया, तुषार देशपांडे।

.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13 MI VS DC 51st Match, Delhi vs Mumbai, Mumbai Indians vs Delhi Capitals, Kieron Pollard, Shreyas Iyer, Live Updates
.
.
.

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget