header ads

हम पीएसजी के लिए इतिहास रचना चाहते हैं : एंजेल डि मारिया

लिस्बन, 19 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रेंच फुटबाल क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के मिडफील्डर एंजेल डि मारिया ने कहा है कि पहली बार यूईएफए चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश करने के बाद अब टीम इतिहास रचना चाहती है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पीएसजी ने मंगलवार को खेले गए यूईएफए चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में आरबी लाइपजिग को 3-0 से हराकर पहली बार फाइनल में प्रवेश किया।

पीएसजी के लिए एंजेल डि मारिया ने एक गोल दागा जबकि उन्होंने दो असिस्ट भी किया।

अर्जेंटीना के फुटबालर मारिया ने मैच के बाद कहा, मैं बहुत खुश हूं कि हमने एक शानदार काम किया और एक बेहतरीन मैच खेला। हम क्लब के इतिहास बनने तक यहां रहना चाहते हैं। हम इतिहास बनाने के लिए पेरिस पहुंचे हैं। अब मैं फाइनल में हो सकता हूं। यह मैच हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है और हम इस लय को जारी रखना चाहते हैं।

ब्राजील के डिफेंडर थियागो सिल्वा भी टीम के साथ इतिहास बनाना चाहते हैं क्योंकि अब वह आठ सीजन के बाद क्लब को छोड़ने के लिए तैयार हैं।

सिल्वा ने कहा, यह बहुत खुशी की अनुभूति है क्योंकि 2012 में क्लब में मेरे आने के बाद से हम फाइनल में पहुंचने की कोशिश कर रहे थे और हमेशा हमें निराशा हाथ लगती थी।

फाइनल में पीएसजी का सामना बायर्न म्यूनिख या फ्रांस के ही क्लब लियोन से होगा। बुधवार को लिस्बन में ही होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में ये दोनों टीमें आमने सामने होंगी। फाइनल रविवार को खेला जाएगा।

ईजेडए/एसएसए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
We want to create history for PSG: Angel Di Maria
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget