लिस्बन, 19 अगस्त (आईएएनएस)। पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लेइपजिग को 3-0 से हराकर पहली बार यूईएफए चैंपियंस लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पीएसजी के लिए मंगलवार को खेले गए अपने चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में एंजेल डि मारिया ने एक गोल दागा जबकि उन्होंने दो असिस्ट भी किया।
पीएसजी ने मैच के 13वें मिनट में ही ब्राजील के मिडफील्डर मार्किन्होस के गोल की मदद से अपना खाता खोल लिया। इसके बाद उसने 42वें मिनट में मारिया गोल की मदद से 2-0 की बढ़त बना ली।
टीम के लिए तीसरा गोल जुआन बर्नेट वेलास्को ने 56वें मिनट में दागा।
फाइनल में पीएसजी का सामना बायर्न म्यूनिख या फ्रांस के ही क्लब लियोन से होगा। बुधवार को लिस्बन में ही होने वाले दूसरे सेमीफाइनल में ये दोनों टीमें आमने सामने होंगी। फाइनल रविवार को खेला जाएगा।
ईजेडए/आरएचए
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment