header ads

IPL-13: डबल हेडर के पहले मैच में आज हैदराबाद-कोलकाता आमने-सामने, KKR से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी SRH

डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के 6वें डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) का पहला और लीग का 35वां मैच आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगा। दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह 9वां मैच होगा और दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में कोलकाता ने हैदराबाद को 7 विकेट से हराया था।

अब हैदराबाद आज का मैच जीतकर कोलकाता से मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं कोलकाता लीग में अपनी 5वीं जीत दर्ज करने मैदान पर उतरेगी। कोलकाता लीग में हुए अपने पिछले 8 मैचों में से 4 जीती और 4 हारी है। वहीं हैदराबाद अपने पिछले 8 मैचों में से सिर्फ 3 मैच जीती है और 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो कोलकाता 8 अकों के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है। वहीं हैदराबाद 6 अंकों के साथ 5वें नंबर पर है। 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को अपनी कप्तानी में बदलाव किया। दिनेश कार्तिक के इस्तीफा देने के बाद विश्व विजेता कप्तान इंग्लैंड के इयोन मोर्गन को टीम का नया कप्तान बनाया गया, लेकिन टीम को मुंबई इंडियंस के हाथों आठ विकेट से हार मिली थी। आज के मैच में सभी की नजरें मोर्गन की कप्तानी पर रहेंगी। दिन में कप्तानी मिलने के बाद मोर्गन ने शाम को टीम की कप्तानी मैदान पर की, लेकिन शायद उनके पास समय कम था।

अब मोर्गन के पास टीम की रणनीति अपने हिसाब से बनाने का मुनासिब समय है। रास्ते से बाहर चल रही हैदराबाद के खिलाफ मोर्गन के लिए टीम को संभालना ज्यादा सिरदर्द नहीं होगा। उन्हें बस सही संयोजन तलाशना है। पिछले मैच में उन्होंने कुछ बदलाव किए थे, जो असरदार नहीं रहे। मसलन, क्रिस ग्रीन को खेलाना और उनसे पहला ओवर डलवाना। यह निर्णय उनके खिलाफ गए थे।

हैदराबाद के खिलाफ मोर्गन किस तरह से टीम के खिलाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं यह देखना होगा। उनकी चिंता बल्लेबाजी ही होगी। यहां खिलाड़ियों में बदलाव तो नहीं हो सकता लेकिन उनकी मानसिकता जरूर बदली जा सकती है और मोर्गन अगर यह करने में सफल रहे तो टीम का एक नया रूप देखने को मिल सकता है। राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, दिनेश कार्तिक, सभी को एक अलग अंदाज की जरूरत है। साथ ही साथ वह भी मोर्गन, आंद्रे रसेल को किस तरह से संभालते हैं वो देखना होगा। रसेल इस सीजन तो बिल्कुल भी नहीं चले हैं।

गेंदबाजी में पैट कमिंस, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी भी अच्छा कर रहे हैं। एक चीज यहां मोर्गन और टीम को देखनी होगी और वो है चाइनमैन कुलदीप यादव की जगह। कुलदीप लंबे समय से टीम से बाहर हैं। मोर्गन, कुलदीप को वापस टीम में लाते हैं और उनका किस तरह से उपयोग करते हैं यह देखना होगा।

वहीं, हैदराबाद के लिए भी मुश्किल है। क्योंकि बल्लेबाजी उसकी भी समस्या है। अब उसके पास ज्यादा कुछ बचा नहीं है उसे अब हर मैच में जीत चाहिए और 2016 में टीम को खिताब दिलाने वाले कप्तान डेविड वार्नर टीम को यहां से किस तरह से प्रेरित करते हैं यह देखने वाली चीज होगी। टीम अच्छा करे इसके लिए जरूरी है कप्तान वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे और केन विलियम्सन का चलना।

गेंदबाजी तो टीम की अच्छी रही है और दूसरे हाफ में तो हो सकता है कि हैदराबाद गेंदबाजी और खतरनाक हो जाए। अब स्पिनरों को बोलबाला देखने को मिल सकता है। ऐसे में राशिद खान बाकी टीम के लिए परेशानी का सबब हो सकते हैं। मोहम्मद नबी को भी टीम मौका दे सकती है और अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद के रूप में दो युवा स्पिनरल टीम के पास हैं।

टीमें :

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) : डेविड वार्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बैसिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, बिली स्टानलेक, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियम्सन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, टी. नटराजन, विजय शंकर, रिद्धिमान साहा, विराट सिंह, प्रीयम गर्ग, जेसन होल्डर, संदीप बवांका, फाबियान ऐलेन, अब्दुल समद, संजय यादव।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) : इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, कुलदीप यादव, शुभमन गिल, लॉकी फग्र्यूसन, नीतीश राणा, रिंकू सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वॉरियर, अली खान, कमलेश नागरकोटी, शिवम मावी, सिद्देश लाड, पैट कमिंस, टॉम बेंटन, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, एम. सिद्धार्थ, निखिल नाइक, क्रिस ग्रीन।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL-13 SRH VS KKR 35th Match Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders David Warner Eoin Morgan Live Updates
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget