header ads

विश्व का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना नेमार की किस्मत : एम्बाप्पे

लिस्बन, 19 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के फॉरवर्ड कीलियन एम्बाप्पे ने फीफा द्वारा इस साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाने के लिए अपने क्लब साथी नेमार का समर्थन किया है।

नेमार ने 2020 में पीएसजी को घरेलू खिताब दिलाने और पहली बार यूईएफए चैंपियंस लीग के फाइनल में पहुंचाने में मदद की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पीएसजी ने मंगलवार को खेले गए अपने चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में आरबी लेइपजिग फुटबाल क्लब को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

एम्बाप्पे ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, नेमार जैसे खिलाड़ी के साथ खेलना बहुत सुखद है। वह दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में से एक है।

उन्होंने कहा, अगर हम चैंपियंस लीग जीतते हैं, तो निश्चित रूप से वह पुरस्कार जीतने की स्थिति में होंगे। इस तरह की ट्रॉफी जीतना उनकी किस्मत में है।

पीएसजी के कप्तान और उनके ब्राजील राष्ट्रीय टीम के साथी थियागो सिल्वा ने भी कहा कि नेमार को दुनिया के पूर्व प्रतिष्ठित खिलाड़ी के रूप में पहचाना जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, हम फाइनल जीते हैं या नहीं, मेरा मानना है कि वह इसे जीत सकते हैं। हम जानते हैं कि यह उनका लक्ष्य है। वह एक उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं और इस वर्ष उन्होंने अविश्वसनीय चीजें की हैं। वह तब से प्रेरित है जब हम महामारी से वापस आए थे। मुझे लगता है कि उनका समय आएगा, उन्हें बस कड़ी मेहनत करते रहना है जैसे कि वह कर रहे हैं।

बार्सिलोना के पूर्व स्टार खिलाड़ी नेमार 2015 और 2017 में फीफा द्वारा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर रहे थे।

ईजेडए/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Neymar's destiny to be the world's best player: Embape
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget