डिजिटल डेस्क, तेहरान। सीरिया ने ईरान के साथ होने वाले अपने दोस्ताना फुटबाल मैच को रद्द कर दिया है। दोनों टीमों को यह मैच विश्वव कप क्वालीफायर के ग्रुप चरण की अपनी तैयारियों को मजबूती देने के लिए खेलना था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान फुटबाल महासंघ पहले ही यह घोषणा कर चुका था कि वह आगामी तीन सितंबर को एक दोस्ताना मैच के लिए तेहरान में सीरिया की मेजबानी करेगा।
तेहरान टाइम्स ने सीरिया की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के मुख्य कोच नेबिल मालोउल के हवाले से कहा, हम माफी चाहते हैं क्योंकि हम ईरान के साथ नहीं खेल सकते, लेकिन तय कार्यक्रम के मुताबिक दोस्ताना मैच के लिए हम ईरान से मिलेंगे। ईरान की राष्ट्रीय फुटबान टीम को सात सितंबर को ताशकंद में उज्बेकिस्तान के खिलाफ खेलना है। ईरान फुटबान महासंघ के प्रवक्ता आमिर मेहदी अलवी के अनुसार, मैच तय कार्यक्रम के अनुसार होगा।
अलवी ने कहा, विश्व कप 2022 के एशियन क्वाीलफाइंग मैच स्थगित हो गई है, लेकिन हमारी योजना तय कार्यक्रम के अनुसार ही चलेगी। ईरान की टीम ग्रुप-सी में इराक और बहरीन के बाद तीसरे नंबर पर है और प्रतियोगिता से पहले उसे चार मैच जरूर जीतना होगा।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment