header ads

Coronavirus: भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत समेत 6 खिलाड़ी ने कोरोना को दी मात, हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज

डिजिटल डेस्क। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत 6 खिलाड़ियों को सोमवार को कोरोनावायरस से पूरी तरह से ठीक होने पर बेंगलुरू के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने एक बयान में कहा कि, मनप्रीत, डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह, वरुण कुमार, गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक और स्ट्राइकर मंदीप सिंह को हॉस्पिटल से छुट्टी देने के बाद बेंगलुरु केंद्र में क्वारंटाइन में रखा गया है।

SAI ने कहा, सभी छह खिलाड़ियों का इस महीने की शुरुआत में कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद इन सभी खिलाड़ियों को एहतियात के तौर पर अस्पताल भेज दिया गया था। बेहतर निगरानी के बाद आज सभी खिलाड़ियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वे अब बेंगलुरु में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में क्वारंटाइन में हैं। 

सभी छह खिलाड़ी पूरी तरह से ठीक
खिलाड़ियों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बात करते हुए बेंगलुरु के एसएस स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के डॉ अरुण कुमार ने कहा, सभी छह खिलाड़ी पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और उनके नब्ज बिल्कुल स्थिर हैं। उन्होंने कहा- यह सभी खिलाड़ी SAI के बेंगलुरु केंद्र में क्वारंटाइन में हैं। अब 10 दिनों बाद इन सभी खिलाड़ियों का एंटी-बॉडी टेस्ट किया जाएगा, यह जांचने के लिए कि क्या खिलाड़ी वायरस के खिलाफ इम्यूनिटी बना पा रहे हैं या नहीं। 

बुधवार से शुरु होगी ट्रेनिंग
सभी छह खिलाड़ियों को होस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर रखा गया है। जहां कैंप के अन्य सदस्यों की कोई पहुंच नहीं है। यह सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय है कि अगले 10 दिनों में छह खिलाड़ियों और अन्य कैंपरों के बीच कोई संपर्क न हो। SAI ने कहा कि भारतीय हॉकी टीमों के बाकी पुरुष और महिलाएं खिलाड़ी निर्धारित समय के अनुसार बुधवार से खेल गतिविधियों को फिर से शुरू करेंगे। बता दें कि, ट्रेनिंग कैंप के लिए 33 पुरुष और 24 महिला खिलाड़ी बेंगलुरु में हैं। नेशनल कैंप के 30 सितंबर तक चलने के उम्मीद है। सभी महिला खिलाड़ियों की SAI द्वारा किए गए कोरोना टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
SIX Indian hockey players discharged from hospital after recovering from Coronavirus
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget