header ads

उपलब्धि: IPL में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बने विराट कोहली

डिजिटल डेस्क, दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच रविवार को खेले गए आईपीएल के 13वें सीजन के 44वें मैच में विराट कोहली ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। RCB के कप्तान विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग  में 200 छक्के लगाने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। कोहली ने 43 गेंदों पर 50 रनों की अपनी पारी के दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा की गेंद पर कोहली ने इस उपलब्धि को हासिल किया।

कोहली से आगे रोहित और धोनी
कोहली से आगे अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। रोहित ने आईपीएल में अब तक 209 जबकि धोनी ने 216 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने अब तक 336 छक्के उड़ाए हैं। उनके बाद कोहली के टीम साथी अब्राहम डिविलियर्स हैं, जिन्होंने अब तक 231 छक्के लगाए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली टॉप पर हैं। उन्होंने अब तक 5827 रन बनाए हैं।

चेन्नई ने बैंगलोर को 8 विकेट से हराया
बता दें कि रविवार को खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 8 विकेट से हरा दिया। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बैंगलोर ने विराट कोहली (50) और डिविलियर्स के 39 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बनाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने 18.4 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर इसे हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 65* रन रितुराज गायकवाड़ ने बनाए। गायकवाड़ की आईपीएल में पहली फिफ्टी है। चेन्नई के लिए सैम करन ने 3 और दीपक चाहर ने 2 विकेट चटकाए। मिशेल सैंटनर को 1 विकेट मिला। बैंगलोर के लिए क्रिस मॉरिस और युजवेंद्र चहल ने 1-1 विकेट चटकाया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bangalore captain Virat Kohli 3rd Indian batsmen to smash 200 IPL sixes
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget