header ads

IPL 2020: बीसीसीआई ने जारी किया आईपीएल प्लेऑफ का शेड्यूल, दुबई में खेला जाएगा फाइनल

डिजिटल डेस्क, दुबई। आईपीएल के 13वें सीजन के प्लेऑफ का शेड्यूल बीसीसीआई ने रविवार को जारी कर दिया। लीग का फाइनल 10 नवंबर को दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दुबई पांच नवंबर को पहले क्वालीफायर की मेजबानी करेगा। इसके बाद एलिमिनेटर और दूसरा क्वालीफायर अबू धाबी में छह नवंबर और आठ नवंबर को खेला जाएगा। यह सभी मैच भारतीय समयनुसार 7:30 बजे से शुरू होंगे।

प्ले ऑफ और फाइनल का शेड्यूल:
5 नवंबर 2020: क्वालिफायर-1 (टीम-1 vs टीम-2), दुबई

6 नवंबर 2020: एलिमिनेटर (टीम-3 vs टीम-4), अबु धाबी

8 नवंबर 2020: क्वालिफायर-2 (एलिमिनेटर की विनर vs क्वालिफायर-1 की लूजर ), अबु धाबी

10 नवंबर 2020: फाइनल (क्वालिफायर-1 और 2 की विनर के बीच), दुबई

वहीं महिला टी-20 चैलेंज चार से नौ नवंबर के बीच शारजाह में आयोजित किए जाएंगे। सुपरनोवाज, वेलोसिटी और ट्रेलब्लेजर्स चार, पांच और सात नवंबर को राउंड रोबिन प्रारूप में तीन मैच खेलेंगी। पहला, तीसरा और फाइनल मैच शाम 7:30 बजे खेले जाएंगे। दूसरा मैच दिन में 3:30 बजे खेले जाएगा।

वुमन्स टी-20 चैलेंज 2020 के लिए तीनों टीमें
सुपरनोवाज: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स , चमारी अट्टापट्टू, प्रिया पुनिया, अनुजा पाटिल, राधा यादव, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), शशिकला श्रीवर्धने, पूनम यादव, शकीरा सैल्मन, अरुंधती रेड्डी, पूजा कुमारी, वस्त्रकार, आयुषी सोनी, अयाबोंगा खाका, मुस्कान मलिक।

ट्रेलब्लाजर्स: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), पूनम राउत, ऋचा घोष, डी हेमलता, नुजहत परवीन (विकेटकीपर), राजेश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, झूलन गोस्वामी, सिमरन दिल बहादुर, सलमा खातून, सोफी एक्लेस्टोन, नाथाकन चानथाम, डींड्रा डॉटिन, काशवी गौतम।

वेलोसिटी: मिताली राज (कप्तान), शिफाली वर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, सुषमा वर्मा (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, मानसी जोशी, शिखा पांडे, देविका वैद्य, दिव्यदर्शिनी, मनाली दक्षिणी, लेग कास्पेरेक, डेनियल वाइट, सुन लुस, जहांआरा आलम, एम अनाग शामिल है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
IPL 2020: BCCI announces dates for season 13 playoffs, reveal venue for tournament finale
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget