header ads

हॉकी मिजोरम को मिला 2019-20 का श्रेष्ठ एचआई सदस्य का पुरस्कार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी मिजोरम को 2019-20 के लिए श्रेष्ठ हॉकी इंडिया (एचआई) सदस्य चुना गया है। अध्यक्ष जोथानकिमी और महासचिव लालरिनफेला की देखरेख में हॉकी मिजोरम ने राज्य में हॉकी के विकास के लिए कई सराहनीय काम किए और इसी के लिए एचआई ने उसे सम्मानित किया है। हॉकी इंडिया ने राकेश कुमार को श्रेष्ठ कर्मचारी का पुरस्कार दिया। राकेश को इंटरनेशनल और डोमेस्टिक स्तर पर कई टूर्नामेंट्स के आयोजन को लेकर पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा जावेद शेख को श्रेष्ठ अम्पायर और मैनेजर का पुरस्कार दिया गया। नागपुर के मनीष गौर को 2019-20 के लिए श्रेष्ठ टेक्निकल ऑफिसर का पुरस्कार मिला। एचआई के महासचिव राजिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ये पुरस्कार हर किसी को प्रेरित करेंगे और वे अपने कार्यक्षेत्र में और बेहतर करेंगे। जहां तक हॉकी इंडिया की बात है तो उसने हमेशा से अच्छा काम की सराहना की है और अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत किया है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Hockey Mizoram gets the Best HI Member Award for 2019-20 (Lead-1)
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget