header ads

खेल मंत्रालय ने दिवंगत फुटबाल खिलाड़ी के परिवार को दी पांच लाख रुपये की मदद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को मणिपुर के दिवंगत फुटबाल खिलाड़ी मनीटोम्बी सिंह के परिवार को आर्थिक मदद करते हुए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। इसी साल अगस्त में मनीटोम्बी का निधन हो गया था। वह अपने परिवार में कमाने वाले इकलौते खिलाड़ी थे। वह अपने पीछे पत्नी और बेटा छोड़ गए।

मंत्रालय ने बयान में कहा, पंडीत दीनदयाल उपाध्याय नेशनल वेलफेयर फंड से पांच लाख रुपये की मदद मनीटोम्बी के परिवार को दी जाती है। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, मनीटोम्बी ने भारतीय फुटबाल में अहम योगदान दिया है। वह मणिपुर के कोच भी रह चुके हैं। उनका निधन खेल समुदाय का नुकसान था।

उन्होंने कहा, जब हमें पता चला कि उनका परिवार उनके निधन के बाद आर्थिक तौर पर परेशान है तो हमने सोचा कि उनका समर्थन करना हमारा फर्ज है। यह सरकार की प्राथमिकता है कि वह मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों का साथ दे साथ ही उन प्रशिक्षकों, खेल प्रशासकों, सपोर्ट स्टाफ का भी जिन्होंने अपना जीवन खेल को समर्पित किया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sports Ministry gives five lakh rupees to the family of the late football player
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget