header ads

खेल प्रशासक आबाद अल्वी का निधन

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंडो यूरोपियन स्पोर्ट्स एंड लेजर प्रमोशन काउन्सिल के चेयरमैन और इंडो कैनेडियन हाल आफ फेम के प्रमुख सदस्य डाक्टर वसीम अल्वी के पिता मोहम्मद आबाद अल्वी का नई दिल्ली में निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे।

डाक्टर अल्वी ने बताया कि उनके पिता जाने माने राजनेता थे और देश के विभिन्न खेलों में गहरी पैठ रखते थे। वह अनुभवी खेल प्रशासक भी थे। स्टेट बैंक आफ इंडिया के पूर्व निदेशक और लोक जन शक्ति पार्टी के नेता आबाद अल्वी 72 साल के थे।

अपने राजनीतिक करियर में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी, अटल विहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह सरकारों के विभिन्न पदों पर काम किया था। वह केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकारों के कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

उन्होंने देश में खेलों को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका का निर्वाह किया। उनकी कार्य दक्षता को देखते हुए सरकार ने उन्हें राजीव गांधी एक्सीलेंस अवॉर्ड, अरुणा आसफ अली अवॉर्ड और इंग्लैंड में गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

वसीम अल्वी यूरोपीय फुटबाल में एक जाना पहचाना नाम है। वह समय-समय पर भारतीय खिलाड़ियों को यूरोप के बड़े क्लबों में अनुभव दिलाते रहे हैं। वसीम ने अपने खेल प्रेमी पिता की याद में गरीब खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का वादा किया।

ईजेडए/आरएचए



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sports administrator Abad Alvi dies
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget