नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)। अंशुमान सिंह (3/18) की शानदार गेंदबाजी के बाद आर्यन राव (58) के अर्धशतक की बदौलत मास्टर क्रिकेट अकैडमी ने मंगलवार को पहले दिग्गज पत्रकार रोशन लाल सेठी मेमोरियल क्रिकेट कप में विश्वकर्मा स्पोर्ट्स को आठ विकेट से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी विश्वकर्मा स्पोर्ट्स की ओर से विक्रांत शर्मा ने 50 रनों की पारी खेली। उन्हें सागर पांचाल (31) का अच्छा साथ मिला और टीम 35 ओवर में ऑलआउट होने से पहले बोर्ड पर 149 रन बनाने में सफल रही।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मास्टर क्रिकेट अकैडमी की ओर से आर्यन राव ने एक छोर संभाले रखा। दूसरे छोर से सुक्रित भाटिया और शिवम पायल ने अच्छा साथ दिया, जिन्होंने क्रमश: 42 व 20 रन की पारी खेली और टीम ने महज 18 ओवर में ही दो विकेट पर 150 रन बना कर जीत दर्ज कर ली।
पूर्व दिल्ली रणजी प्लेयर और दिल्ली अंडर-19 टीम सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन प्रदीप चावला व दिल्ली अंडर-14 मैनेजर रवि गोस्वामी ने मैन ऑफ द मैच अंशुमान सिंह को पुरस्कृत किया।
- -आईएएनएस
ईजेडए/जेएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment