डिजिटल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के 6वें डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) का दूसरा और लीग का 36वां मैच आज मुंबई इंडियंस (MI) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह 9वां मैच होगा और दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में मुंबई ने पंजाब को 48 रन से हराया था।
अब पंजाब आज का मैच जीतकर मुंबई से मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं मुंबई लीग में अपनी 7वीं जीत दर्ज करके प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आना चाहेगी। मुंबई लीग में हुए अपने पिछले 8 मैचों में से 6 जीती और सिर्फ 2 हारी है। वहीं पंजाब अपने पिछले 8 मैचों में से सिर्फ 2 जीती है और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो मुंबई 12 अकों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं पंजाब 4 अंकों के साथ सबसे आखिरी 8वें नंबर पर है।
हेड-टु-हेड
किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 25 मैच खेले गए हैं। इसमें मुंबई ने 14, जबकि पंजाब ने 11 मैच जीते हैं। पिछले दोनों सीजन की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए हैं। इनमें मुंबई ने 4 और पंजाब ने 2 मैच जीते।
'टीमें
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।
किंग्स इलेवन पंजाब : लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लैन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, कृष्णाप्पा गौतम, क्रिस जोर्डन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, हरडस विजोलेन, दीपक हुड्डा, हरप्रीत ब्ररार, मुजीब उर रहमान, दर्शन नालकंडे, जिम्मी नीशाम, ईशान पोरेल, सिमरन सिंह, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment